क्या कैसे और कितना खाएं-kya kaise aur kitana khaye

 क्या और कैसे खाएं-kya aur kaise khaye?

हम जिंदगी में एक ही चीज पर निर्भर नही रह सकते है की हम अगर नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रहे है तो हम एकदम ही तंदुरुस्त रहेंगे हमे हर विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है।
समय से खाना,नहाना,सोना,उठाना,जो हम खा रहे है आदि
तो आज हम क्या खाए क्या नही खाए इन सब मुद्दों पर बात करेंगे।

आज कल मॉडर्न साइंस का बोलबाला ज्यादा है जो की हमे प्लान डाइट के हिसाब से खाने की सलाह देता है और दूसरी तरफ हमारा आयुर्वेद है जो की कहता है की हमे हल्का,जो पचने में आसान हो,और थोड़ा गर्म हो ऐसा भोजन लेना चाहिए इसके विपरित भारी,बहुत गर्म या बहुत ठंडा,जिसको पचने में समय लगे,और विपरित तासीर वाले(एक ठंडा,एक गर्म) एक साथ नही लेना चाहिए।जो की हमे फायदे से ज्यादा सिर्फ नुकसान ही पहुचायेगे।
kya_aur_kaise_khaye
Indian-food

kya_aur_kaise_khaye
Vegetable

kya_aur_kaise_khaye
Salad

kya_aur_kaise_khaye
Egg-and-milk

पर बात यहा ये आती है किसकी सुने मॉडर्न साइंस की या आयुर्वेद की। ऐसा नहीं है की दोनो की बातो में विरोध हो दोनो बहुत सारी बातो पर एक साथ भी है।तो आज हम उन मुद्दों पर बात करेंगे जो आप के लिए सही हो।

स्थान के नजरिए से:–

जिस स्थान पर ज्यादा ठंडी हो वहा ठंडी चीज़ों,चिकनाई युक्त चीजों का सेवन नही करना चाहिए।

मौसम के नजरिए से:–

फिर वही बात है जाड़ों में ठंडी और रूखी जीचो का सेवन नही करना चाहिए हमे ताजा और हल्का गर्म खाना ही खाना चाहिए।

पाचन शक्ति के अनुसार:–

बहुत से लोगो की पाचन शक्ति बाकियों के मुकाबले उतनी अच्छी नहीं होती है तो उन लोगो को चिकनाई वाली,मीठी वस्तु, ठंठी वस्तु के सेवन से बचना चाहिए।

मात्रा के नजरिए से:–

बहुत सारी वस्तुओ का सामान मात्रा में लेना नुकसान देह होता है परंतु असमान मात्रा में लेना अच्छा होता है।
जैसे:–घी और शहद

बर्तन के नजरिए से:–

खट्टे पदार्थो को तांबे या पीतल के बर्तन में पका कर नही खाना चाहिए।

शारीरिक नजरिए से:–

जो शरीर से भारी है उनको चिकनाई युक्त पदार्थो का सेवन नही करना चाहिए और कमजोर लोगो को हल्का और रूक्ष भोजन नही करना चाहिए।

अब हम बात करेंगे किन चीजों के साथ किन चीजों को नही खाना चाहिए:–

1.खीर के साथ कटहल,दही,नींबू,खटाई,सत्तू नही खानी चाहिए।
2.दही के साथ दूध,पनीर,गर्म पदार्थ,खीरा और खरबूजा का सेवन नही करना चाहिए।
3.ठंडे जल के साथ गर्म पदार्थ,गर्म दूध,घी,तरबूज,अमरूद,खीरा,ककड़ी,मूंगफली का सेवन नही करना चाहिए।
4.शहद के साथ गर्म पदार्थ,घी(समान मात्रा में),तेल,वसा,अंगूर,मूली और शहद को गर्म करके नही खाना चाहिए।
5.गर्म चीज़ों के साथ ठंडी चीजों(आइसक्रीम,कुल्फी,कोल्डड्रिंक) का सेवन नही करना चाहिए।
6.खरबूजा के साथ दूध,दही,मूली के पत्ते,पानी,लहसुन का सेवन नही करना चाहिए।
7.तरबूज के साथ ठंडा पानी,पुदीना नही लेना चाहिए।
8.उड़द की दाल के साथ मूली नही खाना चाहिए।
9.नमक का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।
10. केले के साथ मठ्ठा नही लेना चाहिए।
11.दूध के साथ मछली नही खानी चाहिए 

कुछ ऐसे पदार्थ होते है जो पचने में बहुत समय लगाते हैं अगर उनको उनके सहयोग पदार्थों के साथ खाया जाए जो कि उनको पचाने में मदद करते हैं आइए देखते हैं:–

1. उड़द के साथ छाछ।
2. चना के साथ मूली।
3. मूंग के साथ आंवला।
4. गेहूं के साथ ककड़ी।
5. मक्का के साथ अजवाइन।
6. खिचड़ी के साथ सेंधा नमक।
7. घी के साथ नींबू का रस।
8. दूध के साथ मूंग का सूप।
9. आम के साथ दूध।
10. केला के साथ घी।
11. नारंगी के साथ गुड।
12. गन्ना के साथ अदरक।
13. पिस्ता,अखरोट और बादाम के साथ लौंग।
14. अरहर के साथ कांजी।

अगर हम इन छोटी छोटी बातो का ध्यान अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में रखेगे तो हम कई बीमारियों से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगे।


                                        स्वस्थ रहे । मस्त रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ