स्वस्थ कैसे रहे-swasth kaise rahe
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम और आप इतने व्यस्त हो गए हैं की न तो हम अपना और नही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पा रहे है।
रोज 8 से 12 घंटे का काम आजकल हर कोई करता है कोई तो ओवर ड्यूटी करता है उसको तो नींद भी ठीक से नहीं मिल पाती है तो वो एक्सरसाइज क्या करेगा।
![]() |
Body-fitness |
आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जिसके बात आपको स्वस्थ रहने की कुछ महत्वपूर्ण बातो के बारे में पता चल जाएगा। |
- हर इंसान को 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद ना पूरी होने से इंसान का पूरा दिन उखड़ा उखड़ा और वह सुस्ती महसूस करता है इससे उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। नींद अगर रात में मिले तो बहुत अच्छा है। परंतु इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में सब को रात में नींद मिल जाए ऐसा संभव नहीं है तो दिन में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद ले। नींद पूरी ना होना की आधी बीमारी का घर है अतः कम से कम 5 घंटे के लिए हर इंसान को लेनी ही चाहिए अगर आपकी उम्र 10 साल से कम है तो आपको 8 घंटे नींद लेनी चाहिए।
- अच्छा भोजन भी हमें स्वस्थ रखता है और हमारे शरीर को रोग से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है पर हम क्या खाएं ? सुबह उठकर अपने नित्य कर्म खत्म करने के बाद हो सके तो एक गिलास गुनगुना पानी या उसमें एक नींबू का रस निचोड़ कर ले और जहां तक हो सके दूध वाली चाय या कॉफी से बचें यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है अगर चाय का बहुत ज्यादा ही मन कर रहा है तो नींबू वाली चाय पी सकते हैं फिर उसके बाद नाश्ते में हल्का सा कुछ खा ले फिर दोपहर में खाने में दाल रोटी थोड़ा सा चावल पत्तेदार सब्जियां जैसे की पालक पत्ता गोभी की सब्जी जितनी भी हरी सब्जी का नाम आप ले सकते हैं साथ में दही का सेवन करें और पानी का सेवन खाना खाने के आधा घंटा से 1 घंटे के बाद ही करना चाहिए रात के खाने में रोटी सब्जी और एक ग्लास दूध लेना चाहिए भोजन ऐसा हो जिसमें ना तो बहुत ज्यादा वसा कोलेस्ट्रोल हो इसमें ज्यादातर प्रोटीन विटामिंस हो।
Indian-food-fitness Vegetable - अपनी दिनचर्या में खाने में तरह-तरह की दाल तरह-तरह की सब्जी और अंडे ,दूध, आटा जिसका कि आप रोटी बनाते हैं वह सिर्फ गेहूं का ही ना हो गेहूं के साथ साथ उसमें आप बाजरा,ज्वार,चना की दाल का आटा मिलाकर ही खाए जिसमे की 80 प्रतिशत गेहूं का आटा और 20 प्रतिशत बाजरा,ज्वार,चना की दाल मिलाकर ही खाए।दूध जिसका भी आप सेवन करे वह भी ज्यादा वसायुक्त ना हो।
- सुबह और रात को दांत को साफ करना चाहिए। रोज नहाना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए हमे साफ सुथरे कपड़े भी पहनना चाहिए।साफ कपड़े पहनने से हमारे विचार और आसपास का वातावरण भी साफ रहेगा जिससे हम भी स्वस्थ रहेंगे।
- खान पान साफ सफाई के बाद जो बात महत्वपूर्ण है की हमे शारीरिक व्यायाम रोज करना चाहिए चाहे वो किसी भी रूप में हो।आजकल के युवाओं में जिम जाने का बड़ा ही। ट्रेंड है तो आप जिम ने जाकर भी एक्सरसाइज कर सकते है परंतु जिम ट्रेनर के मार्गदर्शन में ही एक्सरसाइज करे।अगर आप जिम नही जा सकते तो सुबह में सैर पर जा सकते है अगर आप को कोई गंभीर समस्या न हो तो आप जल्दी जल्दी चल सकते है।इसके अलावा आप योग भी कर सकते है जो आप योग ट्रेनर से सिख कर ही घर पर या किसी खुले स्थान पर जाकर कर सकते है।
- अगर आपको 24 घंटे में 30 मिनट भी एक्सरसाइज करते है तो आपको बहुत सी समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा आप अगर सप्ताह में 4,5 दिन भी समय पेट है तो जरूर करे।
2 टिप्पणियाँ
Very good knowledge
जवाब देंहटाएंGoid
जवाब देंहटाएंDo not spam