चुकंदर के खाने के क्या है फायदे–chukandar ke khane ke kya hai fayde
चुकंदर देखने में जितनी अच्छी लगती है परंतु खाने में कई लोग उतना पसंद नही करते है जबकि इसके फायदे अनेक है।यह भारत में 12महीने मिलती है और इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है।
इसका अंग्रेजी नाम "Beetroot" है और वैज्ञानिक नाम बीटा वल्गेरिस(Beta vulgaris) है। यह एक मूसला जड़ वाली वनस्पति है।यह मुख्यतः लाल,जामुनी,सफेद और पीले रंग की मिलती है।लाल और जामुनी ज्यादा पाई और खाई जाती है।इसकी तासीर ठंडी होती है।
चुकंदर में मिलने वाले तत्व
चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्सियम,पोटेशियम,आयरन, प्रोटीन और ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं। और रोग प्रतिरोधक झमता को बढ़ाता है।
![]() |
Salad |
चुकंदर खाने के फायदे
1.चुकंदर में फास्फोरस पाया जाता है को की बालो के लिए अच्छा होता है यह बालो की बढ़ने में नेचुरल तरीके से मदत करता है।
2.चुकंदर में आयरन,सोडियम,पोटेशियम आदि पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।सलाद या फिर जूस पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
3.चुकंदर में फाइबर पाया जाता है जो की पेट को साफ रखता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक झमता को भी बढ़ाता है।
4.चुकंदर में प्राकृतिक रूप से शर्करा को बढ़ाता है।
5.हाई ब्लड प्रेशर के रोगी को चुकंदर और गाजर का जूस मिलाकर पीने से आराम जल्दी मिलता है।
6.अगर आपके शरीर में खून की कमी है और थकान ज्यादा आता है तो चुकंदर इस कमी को दूर करेगा इसको आप जूस या सलाद के रूप में ले।
![]() |
Beetroot-juice |
चुकंदर का औषधीय उपयोग
1.सिरदर्द में:–चुकंदर की 2–3 बूंद नाक में डालने से सिरदर्द में आराम मिलता है।
2.आंख में:–आंख आने पर इसके रस को लगाने से इसका दर्द भी कम होता है और आंख भी ठीक हो जाती है।
3.बालों के लिए:–चुकंदर के तने के बने काढ़े से रूसी की समस्या नही होती है और इसके रस को बालो पर लगातार लगाने से बालो का गिरना कम होता है इसमें आप हल्दी भी मिला सकते है।
4.मुंह और दांत के लिए:–चुकंदर के पत्ते का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुंह के छाले से और दांत के दर्द से आराम मिलता है।
5.कान के दर्द से:–चुकंदर के पत्ते के रस को गुनगुना गर्म करके 2 बूंद कान में डालने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है
6. खांसी के लिए:–चुकंदर का तना और बीज खांसी में आराम दिलाता है।
7.त्वचा में:–चुकंदर को पीसकर इसका पेस्ट लगाने से डेड सेल्स खत्म होता है।
8.पेट के लिए:–उसका एक यादों का बीज का चूर्ण लेने से पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।
9.बवासीर:–चुकंदर के तने के चूर्ण को घी के साथ लेने से बवासीर खत्म हो जाता है यह क्रिया 21 दिन तक करनी चाहिए और 10 से 3oml काले को सुबह में खाली पेट और रात को सोने से पहले पीने से कब्ज और खूनी बवासीर आराम मिलता है।
10.जल जाना, मोंच,सूजन:–मोच या सूजन हो गई है तो चुकंदर के पत्तों को पीसकर उस स्थान पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है अगर किसी भी समय जल गए हो खाना खाते समय पर चल रहे हो तो इसके पत्ते को वहां पर लगाने से आराम मिलता है।
11.मिर्गी में आराम दिलाए:–इसके पत्ते के रस को दो-तीन बूंद नाक में डालने से मिर्गी में आराम मिलता है।
नोट:–अत्यधिक मात्रा का सेवन करने से इसकी कई परेशानियां भी होती है खून में कैल्शियम की कमी का होना किडनी की समस्याएं पेट में मरोड़ के साथ दर्द भी होता है मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
स्वस्थ रहे । मस्त रहे ।
0 टिप्पणियाँ
Do not spam