स्नान करने के नियम और फायदे-nahane ke niyam aur fayade:-
स्नान तो हर कोई करता है गर्मी के दिनो मे तो कोई कोई 3 से 4 बार स्नान कर लेता है
अगर यही स्नान कुछ सावधानी और नियम के साथ की जाए तो यह एक अच्छा स्नान कहा जाएगा जो आपकी शरीर की सफाई के साथ साथ कई रोगों से लड़ने में मदत भी करता है।
 |
Shower-bath |
कितनी बार नहाए:–
एक स्वस्थ इंसान को दिन में औसतन दो बार नहाना पर्याप्त होता है।जिससे वह 24 घंटे ताजगी महसूस करेगा।
कब नहाए:–
एक बार सुबह में और शाम को काम से आने के बाद और अगर आप गृहणी है तो अपना काम खत्म करने के बाद शाम को नहाना चाहिए।
कितने समय तक नहाना चाहिए:–
नहाते समय जल्दबाजी नही करनी चाहिए।इसका मतलब ये नही की 1 घंटे तक नहाना चाहिए नहाने का समय 5से 15 मिनट का होना चाहिए।
कैसे नहाए:–
नहाने से पहले शरीर को तेल से मालिश करे उसके बाद रगड़ रगड़ कर नहाना चाहिए।
क्या एक्सरसाइज करने के बाद नहाना चाहिए:–
किसी भी प्रकार के शारीरिक व्यायाम के बाद पसीना बहुत ज्यादा होता है तो हम तुरंत नहाना चाहते है जो की गलत है व्यायाम के बाद शरीर का तापमान बढ़ा रहता है और तुरंत नहाने से सर्दी,जुकाम हो सकता है अतः आधे घंटे बाद की नहाना चाहिए अगर बहुत जरूरी हो तो गुनगुने पानी से नहा सकते है।
क्या बिस्तर छोड़ते ही नहाना चाहिए:–
नही बिस्तर छोड़ते ही तुरंत नही नहाना चाहिए क्योंकि उस समय भी शरीर का तापमान बढ़ा रहता है।आधे घंटे बाद ही नहाना चाहिए।
बाहर से आने के बाद नहाना चाहिए:–
जब हम बाहर से आते है तो धूल,मिट्टी,पसीने से लिपटे रहत
है अगर नहाने का मन करे तो थोड़ी देर इंतजार करके ही नहाना चाहिए।
भोजन के तुरंत बाद नहाना चाहिए:–
नही भोजन के बाद हमारा शरीर खाने को पचाने में लग जाता है उस समय शरीर का तापमान बढ़ा रहता है अतः तुरंत नहाने से कब्ज की समस्या हो जाती है भोजन के बाद कम से कम डेढ़ से दो घंटे बाद ही नहाना चाहिए।
क्या गरम पानी से नहाना चाहिए:–
नही बहुत गरम पानी से नही नहाना चाहिए नही तो त्वचा जल सकती है 40 डिग्री सेल्सियस से हाई टेंपरेचर पर नही नहाना चाहिए और नही ठंडे पानी से नहाना चाहिए अगर हो सके तो सामान्य पानी से नहाना चाहिए।
क्या रगड़ रगड़ कर नहाना चाहिए:–
हा रगड़ रगड़ कर नहाने से हमारे रोमछिद्र जो पसीना,धूल और मिट्टी से बंद रहता है खुल जाता है और हम तरो ताज़ा महसूस करते है।
कौन से पानी से और कैसे नहाना चाहिए:–
जैसे की ऊपर बताया है न तो बहुत गर्म नही बहुत ठंडे पानी से नहाना चाहिए।अगर गुनगुने पानी से नहा रहे हो तो पैर से शुरूवात करनी चाहिए और अगर सामान्य पानी से नहा रहे है तो सिर से शुरुवात करनी चाहिए।
पानी में क्या मिलाकर नहाए:–
कभी कभी पानी में नीम के कुछ पत्ते डालकर छोड़ दे फिर कुछ समय के बाद नहाए इसके अलावा नींबू के कुछ बूंदे,नमक,फिटकरी डालकर भी नहाया जा सकता है।
क्या शैंपू और साबुन का प्रयोग करना चाहिए:–
हा करना चाहिए।केमिकल युक्त शैंपू और साबुन का प्रयोग ज्यादा नहीं करना चाहिए भी नहीं तो हमारे त्वचा की कोमलता समाप्त हो जाएगी समता में 1–2 बार ही शैंपू का प्रयोग करना चाहिए।
नहाने के बाद क्या करना चाहिए:–
नहाने के बाद तौलिए से शरीर पर मौजूद पानी को पोंछ लेना चाहिए शरीर पर तेल नही लगाना चाहिए सिर पर कोई भी हल्का तेल लगा सकते है।
स्वस्थ रहे । मस्त रहे ।
1 टिप्पणियाँ
Very nice
जवाब देंहटाएंDo not spam